अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू, ट्रस्ट ने दी जानकारी, कहा- यथासंभव दान करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसकी जानकारी खुद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दी है।
ट्रस्ट ने बुधवार को अकाउंट नंबर और अन्य जानकारियां साझा कर लोगों ने यथासंभव व यथाशक्ति दान करने की अपील की जिससे कि भव्य मंदिर का सपना साकार हो सके।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट किया कि जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें।
जय श्री राम!
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 12, 2020
प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें। pic.twitter.com/Y7oTmuPOiL
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि पांच अगस्त को प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था, अब मंदिर निर्माण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों राम भक्त मंदिर निर्माण में योगदान देना चाहते हैं जिसके लिए ट्रस्ट की ओर से सभी जानकारी दी जा रही है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खातों की जानकारी तथा दान करने की प्रक्रिया का विवरण निम्नानुसार है।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 12, 2020
Details of the bank accounts of Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra and various ways of donation are mentioned below.
जय श्री राम!
Jai Shri Ram! pic.twitter.com/6MrVfKMft4
बता दें कि पांच अगस्त को किए गए भूमि पूजन का दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत शामिल हुए थे।