फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: 62 devotees visited Ramlala in 30 days, the largest crowd was on 23 January

राम मंदिर: 30 दिन में 62 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, 23 जनवरी को उमड़ी थी सबसे ज्यादा भीड़

Thu, 22 Feb 2024 10:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी। गुरुवार से एक महीना बीत जाएगा। एक महीना व्यतीत होने से पहले करीब 62 लाख लोग राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Ram Temple: 62 devotees visited Ramlala in 30 days, the largest crowd was on 23 January
रामलला दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी इन दिनों भक्ति, ज्ञान और कर्म की त्रिवेणी हो गई है। यहां पुण्य की डुबकी लगाने के लिए पूरा लोक उमड़ आया है। भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां निरंतर भक्ति का सागर लहरा रहा है। बालकराम के दर्शन की लालसा इस कदर है कि पिछले 30 दिनों में करीब 62 लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। राम मंदिर आम भक्तों के लिए 23 जनवरी से खुला है। तब से लगातार आस्था का रेला रामनगरी में चला आ रहा है। अब तो आस्था स्पेशल ट्रेनों से भी रोजाना 10 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते रामनगरी में यातायात प्रतिबंध भी लागू है। श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ता है। अभी सुविधाओं का भी अभाव है, बावजूद इसके आस्था के आगे तमाम दुश्वारियां बौनी साबित हो रही हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक से आए श्यामजी राव बोले कि, मेरे पिता और बाबा की उत्कंठा यही थी कि रामधाम को अपनी आंखों से निहार सकें। वे होते तो अतीत के शोक संताप से मुक्त हो जाते। यह कहते उनके नेत्र भर आए। आपने तो दर्शन कर लिया? पूछते ही उनके चेहरे पर प्रसन्नता दिखने लगती है। बोले- आज मैं धन्य हो गया...। यह कहते मानो उनका शब्दकोश रिक्त हो गया हो। फिर जय सियाराम कहकर वह बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा से आए विपिन शर्मा अपने आराध्य का दर्शन कर लौटे तो उनके चेहरे पर उल्लास का भाव था। दर्शन सुलभ रहा पूछने पर बोले कि रामजी के ठाठ-बाट देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैंने टेंट में भी उन्हें देखा था, हमारे राम जी ने बहुत कुछ झेला है। यह कहकर वे भावुक हो गए और राम-राम कहते हुए आगे बढ़ गए। इसी तरह का उत्साह हर एक श्रद्धालु में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामभक्तों में अभूतपूर्व उत्साह
भक्तों का भाव देखते ही बन रहा है। रामलला का दर्शन जल्दी हो जाए इसलिए लोग देश-विदेश से उमड़ पड़े हैं। कोई भीड़ छंटने का इंतजार नहीं कर रहा है। अन्य मंदिरों की तुलना में अयोध्या का राममंदिर कैसा है, लोग इस द़ृष्टि से भी दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु दो से तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर आ रहे हैं, लेकिन चेहरे पर थकान नहीं दिखती। दर्शन मिलते ही चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। बुजुर्ग तो रामलला के दर्शन के बाद रोते हुए निकलते हैं। भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह है। - डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

पिछले 10 दिन में भक्तों की संख्या
12 फरवरी- 1.75 लाख
13 फरवरी- 2. 30 लाख
14 फरवरी- 1.60 लाख
15 फरवरी- 1.82 लाख
16 फरवरी- 1.76 लाख
17 फरवरी- 2.10 लाख
18 फरवरी- 2.50 लाख
19 फरवरी- 1.85 लाख
20 फरवरी- 2.45 लाख
21 फरवरी- 1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed