फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram naresh yadav became the chief minister by voting.

अतीत का झरोखा: रामनरेश यादव भी विधायकों की वोटिंग से बने थे मुख्यमंत्री

Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
सार

समाजवादी नेता और लोकतंत्र सेनानी निर्मल सिंह बताते हैं, चौधरी चरण सिंह एक नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। राजनारायण को इसका पता चला तो वे दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने चौधरी साहब से मिलकर बिना परामर्श मुख्यमंत्री का नाम तय करने पर नाराजगी जताई। पढ़ें यह रोचक किस्सा...

विज्ञापन
ram naresh yadav became the chief minister by voting.
रामनरेश यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सिर्फ  1989 में ही मुलायम सिंह यादव और चौधरी अजित सिंह के बीच विधायकों के वोट से मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हुआ था, बल्कि 1977 में भी इसी तरह फैसला हुआ था। तब रामनरेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। आपातकाल के बाद प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके थे। कांग्रेस के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर जनसंघ सहित ज्यादातर विपक्षी दल जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़े थे। जनता पार्टी को बहुमत मिला। समाजवादी नेता और लोकतंत्र सेनानी निर्मल सिंह बताते हैं, चौधरी चरण सिंह एक नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। राजनारायण को इसका पता चला तो वे दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने चौधरी साहब से मिलकर बिना परामर्श मुख्यमंत्री का नाम तय करने पर नाराजगी जताई। चौधरी साहब ने राजनारायण से पूछा, ‘...तो आप नाम बताओ, किसको बनाया जाए।’

विज्ञापन


राजनारायण ने कहा, नाम नहीं बताऊंगा। लिस्ट भेज रहा हूं।’ उन्होंने चौधरी साहब को लिस्ट भिजवा दी। अगले दिन वह फिर चौधरी साहब के पास पहुंच गए। राजनारायण ने कहा, आपने लिस्ट देखी तो क्या सोचा। उन्होंने कहा, मेरे दिमाग में रामनरेश यादव का नाम बैठ रहा है। सिंह बताते हैं, बहरहाल नेता पद के चयन के लिए 21 जून 1977 की तारीख तय हुई। चंद्रशेखर आजमगढ़ के लालगंज से लोकसभा सदस्य चुने गए रामधन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे।
विज्ञापन


जनता पार्टी के घटक जनसंघ और लोकदल रामनरेश के साथ रहे। पर, चंद्रभानु गुप्त की संगठन कांग्रेस सहित जनता पार्टी के अन्य घटक रामधन के समर्थन में रहे। चुनाव में रामनरेश यादव जीत गए और 23 जून 1977 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed