{"_id":"58bbfb194f1c1b056de7e4c3","slug":"ram-naik-asks-cm-akhilesh-yadav-over-continuation-of-gayatri-prajapati-as-a-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री के मंत्री बने रहने पर राज्यपाल ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री के मंत्री बने रहने पर राज्यपाल ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Mar 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अभी भी गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के मंत्री बने रहने पर जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि गायत्री सहित मामले में आरोपी छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट से जारी किया जा चुका है।
गायत्री प्रसाद प्रजापति यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं और गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। उनकी तलाश में अलग-अलग शहरों में छापेमारी हो चुकी है।
गायत्री के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है। अभी तक गायत्री कानून की गिरफ्त में नहीं आए हैं।