फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram murti verma encourages milk production in up

दुग्ध विकास मंत्री ने लखनऊ में किए कई बड़े ऐलान

Wed, 27 Apr 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Apr 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
ram murti verma encourages milk production in up
गन्ना संस्थान में हुआ कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने दुग्ध उत्पादक संघों को दूध देने वाले किसानों को चार से पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने किसानों को दूध का समय से पेमेंट करने और दूध की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। 

विज्ञापन


यह एलान भी किया कि पीसीडीएफ में जल्द ही बीटेक और एमबीए पास युवाओं को संविदा पर रखा जाएगा ताकि गुणवत्ता और बिक्री के लिहाज से अच्छी स्थिति बन सके। कहा कि अगले कुछ महीनों में दूध का कलेक्शन 20.50 लाख लीटर प्रतिदिन तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


दुग्ध विकास मंत्री मंगलवार को यहां गन्ना संस्थान में 2014-15 के गोकुल पुरस्कारों का वितरण कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम से ही सीजी सिटी में सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राममूर्ति वर्मा ने कहा, दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के बारे में मुख्यमंत्री से बात हो गई है। भुगतान पिछले साल ही शुरू हो जाता। पर, पिछले साल बेमौसम बारिश और फिर सूखे के कारण किसानों को हुए नुकसान के चलते सरकार को 10-12 हजार करोड़ रुपये राहत की मद में देने पड़े। 

नतीजतन, प्रोत्साहन राशि का वितरण शुरू नहीं हो सका। कहा कि कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट तैयार होने के बाद किसानों को दो रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है। लेकिन, अब तय किया गया है कि इसे चार रुपये प्रति लीटर करके पूरे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को दिया जाए।

कानपुर में जल्द चालू होगा अमूल का प्लांट

ram murti verma encourages milk production in up

उन्होंने दुग्ध संघों को दूध देने वाले किसानों को समय से पेमेंट न मिलने पर चिंता जताई। गुजरात का उदाहरण सामने रखते हुए कहा, वहां एक तरफ दूध बेचा जाता है और दूसरी तरफ किसानों को पेमेंट कर दिया जाता है।

हमारे यहां भी हफ्ते में नहीं, बल्कि फौरन पेमेंट करने की व्यवस्था होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो दूध के अभाव में 2700 करोड़ रुपये की लागत से लग रहीं 18 एंकर यूनिटें किसी काम नहीं आएंगी।

उन्होंने कहा, कानपुर में अमूल का प्लांट अगले 4-5 महीने में चालू हो जाएगा। बाजार में टिकने के लिए हमें भी दूध का कलेक्शन बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता के दूध उत्पाद देने होंगे। 

गर्मी के सीजन में आपूर्ति किए जाने वाले पाउडर दूध की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि यह हमारी ज्यादा बदनामी करा सकता है। उन्होंने नोएडा स्थित पीसीडीएफ के प्लांट के आधुनिकीकरण की जरूरत भी बताई ताकि मदर डेयरी से स्पर्धा की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed