फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram manohar lohia hospital attached with medical college

सीएम योगी का ऐलान, राम मनोहर लोहिया अस्पताल का बदलेगा नाम

Fri, 27 Oct 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
ram manohar lohia hospital attached with medical college
उद्घाटन करते सीएम योगी

गोमती नगर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल को जल्द ही डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से संबद्ध कर दिया जाएगा। यह घोषणा गोमती नगर विस्तार स्थित मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की।

विज्ञापन


उन्होंने इस रेफरल अस्पताल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. रामप्रकाश गुप्त के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान के छात्रों और डॉक्टरों के लिए पर्याप्त आवासों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि वर्षों से बिगड़ी चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने की चुनौती हम सबके सामने है। प्रदेश के हर हिस्से में योग्य डॉक्टरों की कमी है।

सरकार और समाज के लिए सोचने-समझने वाले नागरिकों को इस समस्या का समाधान मिलकर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में सुधार के पहले चरण में हर मंडल मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोर्स के बाद गांवों में सेवाएं दें डॉक्टर

सीएम ने मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करने का संकल्प लें। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद कम से कम एक साल गांवों में सेवाएं दें। पीजी कोर्स करने के बाद कम से कम दो साल और सुपर स्पेशियलटी कोर्स के बाद तीन साल ग्रामीण क्षेत्रों में रहें। योगी ने डॉक्टरों से कहा कि आप गरीबों को दवा देंगे, तो वे आपको दुआ देंगे। इससे आपका जन्म और जीवन, दोनों तर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed