फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir: VIP darshan will start again from today, Vishisht and Aarti pass facility also restored

राममंदिर: आज से फिर शुरू हो जाएंगे वीआईपी दर्शन, विशिष्ट और आरती पास की सुविधा भी हुई बहाल

Sat, 20 Apr 2024 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 06:25 AM IST
सार

Ram Mandir:अयोध्या राममंदिर में आज से वीआईपी दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी। रामनवमी की वजह से वीआईपी दर्शनों पर रोक लगा दी गई थी। 
 

विज्ञापन
Ram Mandir: VIP darshan will start again from today, Vishisht and Aarti pass facility also restored
आज से राममंदिर में शुरू हो जाएंगे वीआईपी दर्शन। - फोटो : X-ShriRamTeerth

विस्तार

रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शनिवार से फिर शुरू हो जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन व पास के माध्यम से होने वाले दर्शन पर रोक लगा दी थी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने विशिष्ट दर्शन व सुगम दर्शन की दो नई श्रेणी तय की हैं। इस श्रेणी में दर्शन की सुविधा सुबह सात बजे से रात नौ बजे के मध्य दो-दो घंटे के छह अलग-अलग स्लाॅट में मिलती है। सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए हर स्लॉट में 100 पास जारी किए जाते हैं। इनमें से 20 पास ऑनलाइन बनते हैं, जबकि 80 पास ट्रस्ट के माध्यम से बनाए जाते हैं। एक दिन में कुल 600 पास जारी किए जाते हैं। साथ ही रामलला की मंगला, भोग व शयन आरती में शामिल होने के लिए भी पास की सुविधा है। इसके लिए भी हर आरती में शामिल होने के लिए 100 पास जारी किए जाते हैं। इसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से पास बनते हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामनवमी मेले को देखते हुए बंद की गई सुगम, विशिष्ट दर्शन व आरती पास की व्यवस्था शनिवार से फिर शुरू कर दी जाएगी। पहले की तरह ही पास लेकर भक्त दर्शन को जा सकते हैं।
विज्ञापन


लद्दाख के उप राज्यपाल आज आएंगे अयोध्या
 लद्दाख के उप राज्यपाल डॉ. बीडी मिश्र शनिवार को अयोध्या आएंगे। वे सुबह 11.25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। 11.45 बजे रामलला के दर्शन करने के बाद डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के अतिथि गृह जाएंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद 21 अप्रैल को महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे से लद्दाख के लिए रवाना होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed