फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram mandir VHP started recruiting in Bajrang Dal

मंदिर निर्माण को सक्रिय विहिप ने शुरू की बजरंग दल में भर्तियां, 25 हजार भर्ती करने का लक्ष्य

Sun, 11 Nov 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
ram mandir VHP started recruiting in Bajrang Dal
प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर सक्रिय विहिप ने अपने युवाओं के संगठन बजरंग दल में कार्यकर्ताओं की भर्तियां शुरू करा दी हैं। सिर्फ अवध प्रांत में 25 हजार भर्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इनमें 10 हजार कार्यकर्ता भर्ती किए जा चुके हैं। बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा (अस्त्र-शस्त्र का प्रशिक्षण) भी दिलाएगी। विहिप के अवध प्रांत के संगठन मंत्री भोलन्दु ने शनिवार को यहां बताया कि त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


त्रिशूल दीक्षाधारी कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए संतों के आदेश पर किसी भी वक्त अयोध्या कूच के लिए तैयार रहेंगे। संगठन मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण पर विहिप कोई समझौता नहीं करने वाली। मंदिर को लेकर संत जैसा आदेश देंगे उसके अनुसार विहिप आगे काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रांत में अब तक बजरंग दल के 10 हजार नए कार्यकर्ताओं की दीक्षा का काम पूरा हो चुका है। शेष प्रांतों में भी दीक्षा के कार्यक्रम चल रहे हैं। ये कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए हर वक्त अयोध्या कूच को तैयार रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि बजरंग दल युवाओं को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम समय-समय पर करता रहता है। इसमें शस्त्रों का प्रशिक्षण दिया जाता है। तर्क दिया कि युवाओं को अस्त्र व शस्त्र का प्रशिक्षण देना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।

जगह-जगह होंगे मंदिर निर्माण को संकल्प कार्यक्रम
विहिप पदाधिकारी ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए  संकल्प और प्रतिज्ञा कराने के लिए 100 स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। यह कार्यक्रम गीता जयंती 18 दिसंबर तक होंगे। हर जिले में संकल्प और त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम चल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed