फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir: Confusion over the existence of the old temple of Ramlala

राम मंदिर: रामलला के पुराने मंदिर के अस्तित्व पर असमंजस, क्या होगा मंदिर के वर्तमान स्थान का?

Thu, 11 Jan 2024 07:02 AM IST
रोहित मिश्र आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jan 2024 07:02 AM IST
सार

टेंट से निकालकर रामलला को जिस जगह विराजित किया गया, वह अस्थायी मंदिर है, लेकिन इससे भी सभी की आस्था जुड़ी है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Confusion over the existence of the old temple of Ramlala
सवाल यह कि इस स्थान का क्या होगा? - फोटो : FAIZABAD

विस्तार

रामलला का नया और भव्य मंदिर बनकर तैयार होने के बाद पुराने मंदिर के अस्तित्व पर असमंजस है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी तक विराजमान रामलला के मौजूदा स्थान का भविष्य तय नहीं कर सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेंट से विग्रह को अपनी गोद में रखकर इसी अस्थायी मंदिर में विराजित किया था। भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं पर साष्टांग दंडवत किया था।

विज्ञापन


27 साल टेंट में रहने के बाद 25 मार्च 2020 को नवरात्र के पहले दिन विराजमान रामलला को फाइबर के अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया गया। तब से वह यहां पर 9.5 किलो के रजत सिंहासन पर अपने तीनों भाइयों के साथ विराजित हैं। यहीं पर रोजाना हजारों लोग उनके दर्शन कर धन्य होते हैं। यह प्रक्रिया फिलहाल अनवरत जारी है। 22 जनवरी को नए मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विराजमान रामलला भी वहीं पर शिफ्ट हो जाएंगे। ऐसे में हर किसी के जेहन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि फिर मौजूदा अस्थायी मंदिर का क्या होगा। ऐसा इसलिए भी कि इस स्थान से देश के उन लाखों रामभक्तों की आस्था का जुड़ाव है, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में यहीं पर अपने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन


धरोहर के रूप में संजो सकते: कामेश्वर
इसे लेकर ट्रस्ट ने अभी कुछ तय नहीं किया है। ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासी कामेश्वर चौपाल ने अमर उजाला को बताया कि रामलला इस वक्त जिस मंदिर में विराजमान हैं, उसके भविष्य पर अभी चर्चा नहीं हुई है। यह अलग बात है कि इससे सटे क्षेत्र में यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। टेंट से निकालकर रामलला को जिस जगह विराजित किया गया, वह अस्थायी मंदिर है, लेकिन इससे भी सभी की आस्था जुड़ी है। ऐसे में इस स्थान से रामभक्तों के जुड़ाव को देखते हुए जल्द ही भावनाओं के अनुरूप ट्रस्ट के सदस्यों की सहमति से निर्णय किया जाएगा। इसे धरोहर के रूप में संजोने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed