{"_id":"5f33863c8ebc3e3ca52add91","slug":"ram-mandir-ayodhya-economy-will-gain-momentum-from-tourists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से रफ्तार पकड़ेगी अयोध्या की अर्थव्यवस्था, तीन साल में दोगुनी होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से रफ्तार पकड़ेगी अयोध्या की अर्थव्यवस्था, तीन साल में दोगुनी होने का अनुमान
Wed, 12 Aug 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान
महेंद्र तिवारी/धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, लखनऊ/अयोध्या
महेंद्र तिवारी/धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, लखनऊ/अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित राम मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या का तेजी से विकास होने और पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को वैभवशाली व समृद्ध नगरी बनाने का जो संकल्प लिया है, अगर उसने आकार लिया तो रामनगरी की अर्थव्यवस्था भी तेज रफ्तार से बढ़ेगी।
विज्ञापन
अंबानी, अडानी जैसे कॉरपोरेट घरानों ने पांच सितारा होटल, प्लाजा, रिहायशी आधुनिक सुविधायुक्त कॉलोनी बनाने में जिस तरह निवेश करने की बेताबी दिखाई है, उससे अयोध्या के दिन बहुरने के साफ संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एक अनुमान है कि मंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ने के साथ ही अयोध्या में औसतन 6 फीसदी की दर से बढ़ने वाले पर्यटकों की संख्या तीन साल में दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या को विश्वस्तरीय सिटी बनाने के लिए जनसुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सरकार ने वहां आसपास की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। अयोध्या के चारों ओर फोरलेन मार्ग, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए 600 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का आखिरी दौर चल रहा है।
रेलवे स्टेशन की रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कार्रवाई भी रफ्तार पर है। आवास विकास प्राधिकरण का दायरा गोंडा व बस्ती जिले के बड़े भूभाग को मिलाकर अब 138 गुना तक किया जा रहा है।
वहीं, सरयू से गंगा को जोड़कर कोलकाता व वाराणसी तक पर्यटन व माल ढुलाई के लिए जल परिवहन का एलान पहले ही कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी कर चुके हैं।
पर्यटकों को रोकने के लिए 65 तीर्थस्थलों का होगा विकास
अयोध्या आने वाले पर्यटक सरयू स्थान, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि कुछ ही मंदिरों तक ही जाते हैं। रुकने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने के चलते वे लौट जाते थे। अवध के जिले से होकर गए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के इलाके में 65 पौराणिक तीर्थस्थल हैं। इन्हें विकसित करके पर्यटकों को कम से पांच दिन अयोध्या में रोकने की योजना है। साथ ही यहां के पंचकोसी मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है।