{"_id":"5864d1ee4f1c1b265eeeb919","slug":"ram-govind-chaudhary-shares-his-pain-after-not-getting-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटने पर बोले राम गोविंद चौधरी, अब अखिलेश ही मेरे लिए समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कटने पर बोले राम गोविंद चौधरी, अब अखिलेश ही मेरे लिए समाजवादी पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
राम गोविंद चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाने के बाद सीएम अखिलेश ने मायूस मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मैंने मुलायम सिंह से कभी टिकट या मंत्रालय की मांग नहीं की। उन्होंने मेरे जैसे व्यक्ति का टिकट काट दिया।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, मुलायम सिंह के कहने पर ही चंद्रशेखर जी ने मुझे सजपा छोड़कर सपा में आने को कहा था।
आज से मेरा लक्ष्य सीएम साहब को शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने अखिलेश से कहा कि आज से मैं आपके लिए ही काम करूंगा और आप ही मेरे लिए समाजवादी पार्टी हैं। बता दें कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने बुधवार को विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें बलिया के बांसडीह से मंत्री रामगोविंद चौधरी का टिकट काटकर नीरज सिंह गुड्डू को दे दिया गया।
विज्ञापन