फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Barat arrived in Ayodhya.

Ayodhya: जनकपुर से अयोध्या पहुंची रामबरात, खूब फूटे पटाखे, हुई पुष्पवर्षा

Tue, 10 Dec 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

रामबरात मंगलवार को अयोध्या पहुंच गई। इस मौके पर श्रीराम की एक झलक पाने के लिए अयोध्यावासी दौड़ पड़े। खूब पटाखे फोड़े गए।

विज्ञापन
Ram Barat arrived in Ayodhya.
अयोध्या पहुंची राम बरात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनकपुर गई राम बरात मंगलवार को अयोध्या पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। माता जानकी के साथ श्रीराम अयोध्या पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए अयोध्यावासी दौड़ पड़े। साकेत महाविद्यालय से दोपहर एक बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। राम जन्मभूमि पथ के सामने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम बरात का भव्य स्वागत हुआ। फूलों की बारिश हुई तो खूब पटाखे फोड़े गए। भक्तों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मां से बात करते-करते फंदे से झूली नर्सिंग छात्रा, पढ़ें आखिरी शब्दों में क्या कहा? किराये पर रहती थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, पहाड़ों की बर्फबारी से गिरा पारा, इन जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट


प्रख्यात आध्यात्मिक धर्मगुरु मिथिलेश नंदनी शरण, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, एसएसपी राजकरण नय्यर, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे भाव विभोर होकर बारातियों पर पुष्प वर्षा करते रहे।

डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि यह अद्भुत क्षण है। त्रेता युगीन भारत और नेपाल के संबंधों को नया आयाम मिला है। बरात रामपथ होते हुए लता चौक पहुंची। लता चौक पर भी बरात का भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद जानकी महल मार्ग होते हुए बरात कारसेवकपुरम पहुंची। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बरात का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed