फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather took a turn in the state, mercury dropped due to snowfall in the mountains, alert of dense fog and

यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, पहाड़ों की बर्फबारी से गिरा पारा, इन जिलों के लिए घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

Tue, 10 Dec 2024 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Dec 2024 07:42 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। बर्फबारी की वजह से प्रदेश में पारा गिरेगा। बुधवार से कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना प्रकट की गई है। 
 

विज्ञापन
UP: Weather took a turn in the state, mercury dropped due to snowfall in the mountains, alert of dense fog and
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया और अधिकांश हिस्सों में दिन में भी बादल छाए रहे। बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, हरदोई समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। अगले दो दिनों के भीतर यूपी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं तराई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दस से ज्यादा तराई इलाकों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इन इलाकों में है घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या आदि इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को उरई में सर्वाधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 28.2 डिग्री और अयोध्या में अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 8 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री और अयोध्या व नजीबाबाद में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादलों ने जमाया डेरा, गिरा पारा 

राजधानी में सोमवार को सुबह से बादल डेरा जमाए रहे। इससे दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट ने दिसंबर की सर्दी का अहसास कराया। सर्द हवा भी चली। बदले मौसम के बीच अमौसी एयरपोर्ट के आसपास छिटपुट बूंदाबांदी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां से आने वाली पछुआ हवाओं से लखनऊ में अगले दो दिनों में पारे में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही मध्यम तक कोहरा भी छाएगा। सोमवार को दिन का तापमान 24.3 डिग्री और रात का पारा 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

UP: Weather took a turn in the state, mercury dropped due to snowfall in the mountains, alert of dense fog and
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ में हवा की गुणवत्ता रविवार की तुलना में सोमवार को और खराब रही। छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज व लालबाग की हवा लाल यानी बेहद खराब श्रेणी में रही। बीबीएयू और कुकरैल की हवा नारंगी यानी खराब गुणवत्ता की रही। गोमतीनगर और तालकटोरा की हवा पीली श्रेणी यानी मध्यम गुणवत्ता की रही।

शहर की हवा का हाल
अलीगंज- 338 - लाल- बेहद खराब
लालबाग- 312 - लाल- बेहद खराब
बीबीएयू- 229 - नारंगी- खराब
कुकरैल- 207 - नारंगी- खराब
गोमतीनगर- 193 - पीला- मध्यम
तालकटोरा- 200- पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed