फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rally in support of five-day banking

Lucknow News: पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में रैली

Fri, 23 Jan 2026 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Rally in support of five-day banking
हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।
लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा से रैली निकालकर सभा की। 27 जनवरी तक मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंककर्मियों ने मांग के समर्थन में कई धरना-प्रदर्शन किए। सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया, लेकिन केंद्र सरकार एक मांग को भी मानने पर तैयार नहीं है। लक्ष्मण सिंह ने कहा, रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड, राज्य सरकार, एनपीसीआई आदि में पांच दिन काम हो सकता है तो बैंक में क्यों नहीं। सभा को एसके संगतानी, आरएन शुक्ला, संदीप सिंह, एसडी मिश्रा, ललित श्रीवास्तव, प्रभाकर अवस्थी, राकेश पांडेय ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मांग न पूरी होने पर 27 को देशव्यापी हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक में सभा व प्रदर्शन करेंगे।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

हजरतगंज स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के गेट पर धरना देते बैंक कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed