{"_id":"9ed4b2592d110be3da09dc2223b4a072","slug":"rakhi-festival-muhurt-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर भद्रा, शुभ मुहूर्त जानें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर भद्रा, शुभ मुहूर्त जानें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन 29 अगस्त को है, लेकिन इस बार बहनों से राखी बंधवाने के लिए भाइयों को दोपहर बाद तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा के चलते दोपहर तक राखी बंधवाना शुभ नहीं है यानी राखी बांधने का मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन
भद्रा दोपहर पौने दो बजे तक रहेगा। ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक भद्रा के बाद ही राखी बांधना श्रेयस्कर है। महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 28 अगस्त की रात 2:41 के बाद से श्रावण पूर्णिमा का मान शुरू हो जाएगा जबकि उससे पहले भद्रा भी लग चुकी होगी।
विज्ञापन
शनिवार को उदया में पूर्णिमा का मान मिलने से उसी दिन रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर रहेगा, लेकिन भद्रा दोपहर 1:45 बजे तक रहेगी। उसके बाद ही राखी बंधवाना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
उधर, राखी के नजदीक आते ही बाजारों में रक्षाबंधन की चहल-पहल दिखने लगी है। नरही, निरालानगर, भूतनाथ, पुराने लखनऊ में दुकानें सजने लगी हैं। यहियागंज के थोक कारोबारियों के मुताबिक राखी पर इस बार कार्टून कैरेक्टर राखियों के अलावा स्टोन और मेटल राखियों की उठान तेजी से हो रही है।