{"_id":"b3a94a5f439636afdd035b9ad5a4c5b8","slug":"rakesh-bahadur-to-take-dream-project-ahead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रीम प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएंगे राकेश बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रीम प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएंगे राकेश बहादुर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की मॉनिटरिंग अब उनके प्रमुख सचिव राकेश बहादुर करेंगे।
विज्ञापन
सलाहकार करनैल सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी राकेश बहादुर को सौंपी गई है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और राजधानी के सीजी सिटी में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल समेत कई अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करके करनैल सिंह ने संबंधित विभागों और एजेंसियों पर काम तेजी से आगे बढ़ाने का दबाव भी बनाया था।
हाल में उनका निधन के बाद अब यह जिम्मेदारी खुद राकेश बहादुर संभाल रहे हैं। जिन परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री का खास जोर है।
उसमें लखनऊ मेट्रो, सीजी सिटी, बिजली उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिये बिलों और बिजली न आने की सूचना देने की योजना, सिंचाई के लिए सोलर पंप, किसान मार्केट की स्थापना, आगरा व बुद्ध सर्किट कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण, रोडवेज बस अड्डों का सौंदर्यीकरण, लोहिया ग्रामीण आवास योजना और समाजवादी पेंशन योजना शामिल है।
विज्ञापन