फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajyasabha Election: Practice for Voting of NDA MLA.

राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायकों का पूर्वाभ्यास आज, लोकभवन में होगी भाजपा विधायकों की बैठक

Mon, 26 Feb 2024 10:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Feb 2024 10:42 AM IST
सार

राज्यसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए एनडीए विधायक सोमवार को पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके पहले बैठक भी होगी जिसमें भाजपा के साथ सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के विधायक भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
Rajyasabha Election: Practice for Voting of NDA MLA.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए विधायकों को सोमवार को पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। पार्टी की ओर से लोकभवन सभागार में विधायक दल की बैठक रखी गई है। पार्टी के फरमान पर अधिकांश विधायक और मंत्री रविवार शाम तक लखनऊ पहुंच गए।

विज्ञापन


एनडीए विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को पार्टी के आठ प्रत्याशियों को ही मतदान करने लिए समूह में बांटा जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि उन्हें किस प्रत्याशी को मत करना है। किस प्रत्याशी को प्रथम और किस प्रत्याशी को द्वितीय वरीयता के क्रम में मतदान करना है। इसके बाद सभी विधायकों को मतपत्र पर मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद सभी मतपत्रों की जांच होगी। गलत मतदान करने वाले विधायकों को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: तीन बूथों पर होगा मतदान, निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से देना होगा वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - औद्योगिकीकरण में भी अव्वल यूपी: फैक्ट्रीज की संख्या, रोजगार, आउटपुट वैल्यू में उल्लेखनीय वृद्धि


बैठक में भाजपा के साथ सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के विधायक भी शामिल रहेंगे। प्रत्येक विधायकों के समूह के मार्गदर्शन के लिए एक मंत्री और एक पार्टी पदाधिकारी तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दल व्हिप भी जारी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित सहयोग दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रत्याशियों को मतदान करेंगे रालोद विधायक
राज्यसभा चुनाव में रालोद के नौ विधायक भाजपा प्रत्याशियों को मतदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित रालोद विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रालोद के विधायक भी एनडीए विधायकों के साथ पूर्वाभ्यास में शामिल होंगे।

राकेश पांडेय किसे देंगे वोट
अंबेडकर नगर के बसपा सांसद रितेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। सपा के साथ सभी दलों के नेताओं की नजर है कि अब रितेश के पिता और अंबेडकर नगर के जलालपुर से सपा विधायक राकेश पांडेय किस दल के प्रत्याशी को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed