{"_id":"65da2e127dd5e8b33d03e07b","slug":"rajya-sabha-elections-sp-gave-training-to-mlas-pallavi-patel-did-not-reach-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: सपा ने विधायकों को दी ट्रेनिंग, नहीं पहुंची पल्लवी पटेल, जेल में बंद विधायक हाईकोर्ट की शरण मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: सपा ने विधायकों को दी ट्रेनिंग, नहीं पहुंची पल्लवी पटेल, जेल में बंद विधायक हाईकोर्ट की शरण मे
Sun, 25 Feb 2024 12:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:26 PM IST
सार
Rajya Sabha elections:यूपी की दस सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए सपा ने शनिवार को विधायकों को वोट देने की ट्रेनिंग दी। पल्लवी पटेल सहित पांच विधायक इस ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
जया बच्चन को लेकर पार्टी में असंतोष बताया जा रहा है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान के तरीके बताए गए। यह भी कहा गया कि उन्हें किस प्रत्याशी को वोट देना है, यह 27 फरवरी को मतदान के दिन ही बताया जाएगा। सभी विधायक एक साथ प्रदेश पार्टी मुख्यालय से वोट देने विधानभवन जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी पटेल समेत 4-5 विधायक बैठक में नहीं आए थे, लेकिन इन विधायकों ने नेतृत्व से न आने की पूर्वानुमति ले ली थी। सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी दिन में अखिलेश यादव से मिली थीं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मतदान की प्रक्रिया समझाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के तीनों राज्यसभा प्रत्याशी जीतेंगे। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। बैठक में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। सपा सूत्रों का कहना है कि रुहेलखंड, अवध, अंबेडकरनगर और जौनपुर के जिन पार्टी विधायकों को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी, वे सभी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
सपा विधायकों को मतदान की अनुमति के लिए हाईकोर्ट में दी अर्जी
जेल में बंद सपा विधायक रामकांत यादव और इरफान सोलंकी को मतदान की अनुमति देने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है। सपा सूत्रों का कहना है कि रमाकांत यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी होने में समय लगने के कारण वे जेल से बाहर नहीं आ सके हैं। इसलिए उन्हें मतदान की अनुमति देने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इरफान सोलंकी की अनुमति की अर्जी खारिज कर दी है, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई है।
विज्ञापन