{"_id":"627d38e386eba425355d1f38","slug":"rajya-sabha-election-on-11-seats-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: यूपी की 11 सीटों में भाजपा को 7, सपा को तीन सीट मिलना तय, एक सीट के लिए होगी खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: यूपी की 11 सीटों में भाजपा को 7, सपा को तीन सीट मिलना तय, एक सीट के लिए होगी खींचतान
Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
सार
यूपी की 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इन में से सात सीटों पर भाजपा जबकि तीन पर सपा की जीत तय है। एक सीट के लिए जोर आजमाइश होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा में यूपी की 11 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होगा। इन सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके लिए नामांकन 24 से 31 मई तक दाखिल किए जाएंगे। अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 जून तक नाम वापस ले सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन
इन 11 सीटों में से भाजपा को सात व सपा को तीन सीटें मिलना लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक है। ऐसे में उन्हें 7 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 11वीं सीट के लिए भाजपा व सपा एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा और कपिल सिब्बल हो जाएंगे राज्यसभा से बाहर
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के एक विधायक है। जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने के कारण चुनाव से बाहर रह सकते है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल 4 जुलाई 2022 को राज्यसभा से बाहर हो जाएंगे। कांग्रेस और बसपा विधानसभा में अत्यंत अल्पमत में होने के कारण राज्यसभा चुनाव में दोनों ही दल एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है।
4 जुलाई को राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने इन 11 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित भी कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, सुरेंद्र सिंह नागर, संजय सेठ और जय प्रकाश निषाद का कार्यकाल समाप्त होगा। सपा के रेवती रमण सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और सुखराम सिंह यादव, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, अशोक सिद्धार्थ और कांग्रेस के कपिल सिब्बल का कार्यकाल भी 4 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।
राज्यसभा में यूपी की 31 सीटें है। इनमें से अभी भाजपा के 22, सपा के पांच, बसपा के तीन और कांग्रेस के एक सदस्य है। इस चुनाव के बाद भाजपा की सदस्य संख्या 22 से बढ़कर 24 से 25 तक हो जाएगी। जबकि सपा की सदस्य संख्या 5 बरकरार रहेगी।