फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Adhyapak Puraskar Samaroh will be organised in Gorakhpur.

UP: गोरखपुर में होगा राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का आयोजन, बेसिक के 41 माध्यमिक के 13 शिक्षक होंगे सम्मानित

Thu, 05 Sep 2024 08:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Sep 2024 08:38 AM IST
सार

राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का आयोजन इस बार गोरखपुर में किया जा रहा है। आयोजन में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajya Adhyapak Puraskar Samaroh will be organised in Gorakhpur.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर बृहस्पतिवार को प्रदेश के 54 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। शिक्षण में अनूठे कार्य और विशेष योगदान करने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के 41 और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 13 शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित दो शिक्षक भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर के महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पूर्व में यह आयोजन लखनऊ में होता था। सीएम चयनित शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नकद, सरस्वती की पीतल की प्रतिमा, शॉल व प्रमाण पत्र देंगे। इसके अलावा सम्मानित शिक्षक आजीवन प्रदेश परिवहन निगम की बस में उत्तर प्रदेश में हर साल 4000 किलोमीटर की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सम्मान पाने वाले शिक्षक 65 साल में सेवानिवृत्त होंगे। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बेसिक के इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
बहराइच के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के राजेश कुमार वर्मा, बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय बरेठी की दीपशिखा राय, गोंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहुपुर के बृजेन्द्र कुमार सिंह, लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की मधु यादव, सुल्तानुपर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कूरेभार प्रथम की दिव्या त्रिपाठी समेत अन्य जिलों के बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 41 शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध क्षेत्र में माध्यमिक के इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
राजकीय इंटर काॅलेज सुल्तानपुर के केशव प्रसाद सिंह, लखनऊ के बख्शी का तालाब इंटर काॅलेज के रवीन्द्र कुमार, अमेठी के एएच इंटर काॅलेज मुसाफिर खाना के डाॅ. रमा शंकर पांडेय समेत कुल 13 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed