फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh speaks over violence on the name of religion.

धार्मिक विचारों की गलत व्याख्या से बढ़ रही हिंसा : राजनाथ

Sat, 10 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Oct 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh speaks over violence on the name of religion.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि न सिर्फ हिंदू धर्म बल्कि कोई भी धर्म गलत संदेश नहीं देता। मगर, धार्मिक विचारों की गलत व्याख्या से हिंसा बढ़ रही है।

विज्ञापन


वे शुक्रवार को यहां सीएमएस कानपुर रोड के सभागार में विभिन्न देशों के पूर्व व वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों व 61 देशों के मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व कानूनविदों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने सीमा पार आतंकवाद व वैश्विक आतंकवाद के अलावा धार्मिक विचारों की गलत व्याख्या से सामने आ रही समस्या पर चिंता जताई।

दादरी हत्याकांड के बीच देश का माहौल जिस तरह विषाक्त बनाने की कोशिश की गई, राजनाथ का बयान उस लिहाज से अहम माना जा रहा है।

संयुक्‍त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए सरकार गंभीर

Rajnath Singh speaks over violence on the name of religion.

गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया के  तमाम देशों में आतंक व असुरक्षा का भाव है। आज जिस तरह से खतरनाक जनसंहारक हथियार गलत हाथों में पहुंच रहे हैं, उसने भी चिंता बढ़ाई है। हमें अपने बच्चों के भविष्य को इन चुनौतियों से सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करना होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार मानता आया है। हमारे देश के संविधान निर्माताओं ने इस बात का पूर्वानुमान कर लिया था कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी भविष्य की अनिवार्य जरूरत होगी। मौजूदा सरकार संविधान की इस मंशा पर फोकस करके काम कर रही है।

कार्यक्रम के बाद एक सवाल पर उन्होंने कहा कि  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इस सेमिनार में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान जो सुझाव आएंगे, सरकार उस पर भी गौर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed