फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh praises home minister rajnath singh.

गृहमंत्री ने की योगी की तारीफ, कहा-हर जगह हो रहा योगी-योगी

Sat, 22 Apr 2017 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Apr 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
 rajnath singh praises home minister rajnath singh.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि वो संकल्प पत्र के वादों को पूरा कर जनता को विकास की सौगात दे रहे हैं।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह शुक्रवार को निराला नगर में लखनऊ उत्तर के कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, राजनाथ सिंह ने भाजपा को सबसे विश्वसनीय राजनीतिक दल और नरेंद्र मोदी को सबसे विश्वसनीय प्रधानमंत्री बताया। राजनाथ ने माना कि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्होंने भी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का प्रयास किया था, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि भाजपा को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सरकार बनाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी के नेतृत्व की बदौलत असम, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। देश की जनता ने भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले लिया है।

'जीएसटी से होगा देश में आर्थिक सुधार'

 rajnath singh praises home minister rajnath singh.

राजनाथ सिंह ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के विकास के लिए काम कर रही है। एनडीए सरकार के समय जीडीपी 8.4 प्रतिशत थी, वह यूपीए सरकार में घटकर 6 प्रतिशत रह गई।

अब मोदी सरकार में जीडीपी बढ़कर 7.9 हो गई है। जीएसटी लागू होने से देश में आर्थिक सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा।

जनता को 18 प्रकार के टैक्स और महंगाई से मुक्ति मिलेगी। जीडीपी बढ़कर 10 प्रतिशत तक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता का अधिक से अधिक अभिनंदन किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

33 करोड़ लोगों को पहुंचाया सीधा लाभ

 rajnath singh praises home minister rajnath singh.

राजनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत 33 करोड़ लोगों के खाते में सीधा लाभ पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उनका सम्मेलन कर अभिनंदन किया जाए।

पूर्व मंत्री लालजी टंडन ने कहा कि राजनाथ सिंह के सांसद कार्यकाल में जितना बजट लखनऊ के लिए मिला, उतना पहले कभी नहीं मिला। सपा सरकार ने काम नहीं अटकाए होते तो बहुत से काम अब तक पूरे हो जाते।

विधायक नीरज वोरा और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed