अयोध्या का विकास कर दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना देंगे: राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनती है तो हम अयोध्या का विकास कर इसे पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना देंगे।
क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि खाट से उतरकर राहुल गांधी जिस साइकिल पर बैठे, उसे पहले ही मुलायम सिंह यादव पंक्चर कर चुके हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम बार-बार बोलते हैं कि मैने बहुत विकास किया। मेरा काम बोलता है। काम बोलता नहीं है बल्कि दिखता है। एक हाईवे क्या बना लिए, बार-बार उसी का गुणगान कर रहे हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में राजमार्गों का जाल पूरे देश में बिछा दिया गया लेकिन हम लोगों ने ढिंढोरा नहीं पीटा।
जनता ने देश की राजनीति को दिया ऐतिहासिक मोड़
राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से 73 सांसद देकर राजनीति को नया मोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, हम जनता की आंख में आंख डालकर बात करते हैं, उनकी आंखों में अन्य लोगों की तरह धूल नहीं झोंकते हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में 8.4 प्रतिशत जीडीपी थी जो आजाद भारत में सबसे ज्यादा थी जबकि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में शामिल कर दिया। उन्होंने अपने भाषण में व्यापारियों को भी रिझाने की कोशिश की और कहा कि भाजपा की सरकार आई तो इस्पेक्टर राज से मुक्लि दिलाएंगे।