फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh announces free treatment for poor patients

कैंसर, हार्ट, किडनी के गरीब मरीजों का होगा मुफ्त इलाज: गृहमंत्री

Sat, 22 Aug 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Aug 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh announces free treatment for poor patients

लखनऊ सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कैंसर, हृदय रोग व किडनी जैसे गंभीर रोगों के गरीब मरीजों का एक फाउंडेशन की मदद से उनका मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


वह भी केजीएमयू और पीजीआई में। महानगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने अपने सवा साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमाम बड़े-बड़े कामों के बीच उन्हें यह बात भी पता है कि तमाम गरीब परिवारों के पास किडनी, कैंसर व हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों के मुफ्त इलाज के लिए एक फाउंडेशन से बात हो चुकी है। दो महीने के भीतर इससे जुड़ा एक कार्यक्रम लखनऊ में किया जाएगा।

महिलाओं को बीमा की सुरक्षा

rajnath singh announces free treatment for poor patients

लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ऐलान किया के राजधानी की 15 हजार महिलाओं को रक्षाबंधन पर बीमा सुरक्षा योजनाओं की सौगात दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए मंडल स्तर पर कार्ययोजना बना ली गई है। राजनाथ सिंह के सामने कुकरैल पुल का काम शुरू न होने पर सवाल हुआ।

सिंह ने दिवाकर त्रिपाठी से पूछा कि जब रक्षामंत्री खुद आदेश दे चुके हैं तो बात कहां अटकी है? त्रिपाठी ने बताया कि शासन से फीडबैक लेना है। सिंह ने कहा कि इसके लिए सीएम या मुख्य सचिव से बात करना हो तो मैं स्वयं बात कर लूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed