{"_id":"5c7449c2bdec22736a76a4ce","slug":"rajnath-says-lucknow-will-be-in-top-five-cities-of-country-within-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया भरोसा, पांच सालों में देश के शीर्ष 5 शहरों में होगा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया भरोसा, पांच सालों में देश के शीर्ष 5 शहरों में होगा लखनऊ
Tue, 26 Feb 2019 01:32 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि अगले पांच सालों में लखनऊ को जाम मुक्त व सुंदर बनने के बाद इसका नाम देश के शीर्ष पांच शहरों में दिखेगा।
इसे हकीकत में लाने के लिए सांसदी के पहले कार्यकाल में जिस ढांचात्मक निर्माण कार्यों की पहल हुई, उनके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसमें सबसे प्रमुख शहरवासियों को मिलने वाला जाम मुक्त ट्रैफिक का तोहफा होगा।
शहरी सीमा के चारों ओर बनने वाला 104 किमी लंबा आउटर सर्किल रिंगरोड इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। राजनाथ सिंह सोमवार को झूलेलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दे रहे थे। मौके पर उन्होंने सांसद विकास निधि से शहरी क्षेत्र में कराए जाने वाले आठ विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
यादगार रहे सांसदी के पांच साल
गृहमंत्री ने कहा, राजधानी में बतौर सांसद पूरे हो रहे पांच साल यादगार रहे। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों की भीड़ इसका प्रमाण है। सांसद बनने से पहले से शहर में जाम की समस्या दूर कराना प्राथमिकता थी। आउटर रिंग रोड के निर्माण के साथ शहर में भीड़ वाले मार्गों पर फ्लाईओवर और लखनऊ से कानपुर तक ग्रीन कॉरिडोर का लाभ पांच सालों में जाम मुक्त शहर के रूप में दिखेगा।
17 हजार लाभार्थियों को दिए पत्र
राजनाथ सिंह ने आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पेंशन, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पीएम उज्ज्वला सहित 16 योजनाओं के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड, मकान की चाभी, पेंशन स्वीकृति व नए राशन कार्ड के स्वीकृति पत्र दिए। योजनाओं से जुड़े राजधानी के 17 हजार चयनितों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र बहादुर सिंह, डीएम कौशल राज शर्मा व सीडीओ मनीष बंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता थे।
आठ विकास कार्यों का शिलान्यास
गृहमंत्री ने 30.04 करोड़ की प्रस्तावित 33 परियोजनाओं में से 8 का बटन दबाकर शिलान्यास भी किया। इसमें 9.85 लाख से यदुनाथ सान्याल वार्ड के स्वामी तुलसी दास पार्क का सौंदर्यीकरण, प्लांटेशन एवं ग्रीन हाउस निर्माण, 8 लाख से राजीव गांधी वार्ड प्रथम विनय खंड गोमतीनगर में पार्क का सौंदर्यीकरण, 7.8 लाख से सआदतगंज वार्ड स्थित नूरबाड़ी में बंसतलाल गुप्ता पार्क का सौंदर्यीकरण, दस लाख से इंदिरानगर वार्ड डी ब्लाक स्थित कमल पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य, पांच लाख से तिलक नगर ऐशबाग वार्ड पार्क का सौंदर्यीकरण, 7.59 लाख से बशीरतगंज गनेशगंज वार्ड के आर्य समाज रोड स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण और 8-8 लाख से बाबू बनारसी दास वार्ड में पुराना किला पार्क और पेपरमिल वार्ड के शनिदेव पार्क का सौंदर्यीकरण के काम का शिलान्यास हुआ। शेष कार्यों का शिलान्यास तीन मार्च के कार्यक्रम में होगा।
पुलवामा हमले के बाद सरकार सख्त
गृहमंत्री ने बताया कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश की रक्षा व सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कूटनीतिक व सामरिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कदम उठाए हैं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए भी कुछ ठोस निर्णय लेकर पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया। हालांकि देश हित में इसका ज्यादा खुलासा करने में असमर्थता जताई।