फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath says bjp has launched modi missile to end casteism

'किलेबंदी का खात्मा करेगी भाजपा की मोदी मिसाइल'

Wed, 23 Apr 2014 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
rajnath says bjp has launched modi missile to end casteism

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंगलवार को प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में जान-माल सुरक्षित नहीं है। पुलिस के जवान चुनाव में हेराफेरी, बूथ-लूटने की योजना को विफल करने के लिए यदि अपनी ड्यूटी निभाते हैं, सपा के झंडे लगी गाड़ी में बैठे लोगों से परिचय पत्र मांगते हैं, तो उसमें बैठे लोग गाली देते हुए उन पर लाठियां बरसाने लगते हैं।
विज्ञापन


यहां देर शाम अपने चुनाव क्षेत्र के राजाजीपुरम व अमीनाबाद की जनसभाओं में उन्होंने  सवाल किया कि क्या यही कानून का राज है? राजनाथ ने कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि सरकार कितने अहंकार में है, पर इस अहंकार में हुकूमत नहीं चलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम की भैंस को फिर बनाया निशाना

rajnath says bjp has launched modi missile to end casteism

उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां की भैंस चोरी पर सरकार की सक्रियता पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा किसी मंत्री की भैंस चोरी हो जाती है तो पुलिस महकमा सस्पेंड होने लगता है, लेकिन इस सरकार को आम आदमी की सुरक्षा की चिंता नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अहंकार से नहीं संवेदनशीलता से चलती है। पर, प्रदेश में कानून की जगह जंगलराज हो गया है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई जवान उनकी गाड़ी की तलाशी लेने को आए, तो वह तलाशी देने को तैयार हैं।   

गिर जाए सरकार, तो कोई क्या कर सकता है?

rajnath says bjp has launched modi missile to end casteism

भीड़ से भाजपा की सरकार बनने पर सपा की सरकार बर्खास्त करने की आवाज पर राजनाथ ने कहा, 'भाजपा चुनी हुई सरकार गिराने के पक्ष में नहीं रहती, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की सरकार खुद ही भरभराकर गिर जाए तो कोई क्या कर सकता है?'

उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर यूपी में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। सिंह ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने एक पूरा प्लान बनवाया था। सांसद बनने पर वह उसे पूरा कराएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के लिए जातिवाद व संप्रदायवाद कवच-कुंडल की तरह है। इस किलेबंदी को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने ‘मोदी-मिसाइल’ छोड़ी है। यह किला ढहेगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा।

कांग्रेस पर 'जीजाजी' घोटाले का आरोप

rajnath says bjp has launched modi missile to end casteism

उन्होंने कांग्रेस पर टूजी, सीडब्ल्यूजी के साथ ‘जीजा जी’ घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वाल स्ट्रीट जर्नल में राबर्ट वाड्रा के घोटालों से जुड़ी खबर पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उसे बताना चाहिए कि वह रिपोर्ट सही है या गलत। उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधा।

राजाजीपुरम की जनसभा में सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को राजनाथ सिंह के साथ संबोधित करना था, पर वह नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed