{"_id":"6867d5fd8743a953a70fbcbe","slug":"rajkumar-rao-and-manushi-chillar-in-amar-ujala-office-with-theatre-students-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1278098-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर पहुंचे अमर उजाला आफिस, थियेटर के छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर पहुंचे अमर उजाला आफिस, थियेटर के छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
Fri, 04 Jul 2025 06:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:54 PM IST
सार
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर अमर उजाला आफिस पहुंचे। उन्होंने थियेटर के छात्र-छात्राओं के साथ न सिर्फ सेल्फी ली। बल्कि, उन्हें सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन
थियेटर के विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेते अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर
विस्तार
अपनी फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला कार्यालय में थियेटर के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्हाेंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्हें सफलता के टिप्स भी दिए।
भारतेंदु नाट्य अकादमी में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा शताक्षी के सवाल के जवाब में राजकुमार राव ने कहा कि अभिनय में अगर चुनौतियां हैं तो मौके भी बेशुमार हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ खुद को तराशना होगा। अक्षय मेश्राम के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कहानी को ध्यान से पढ़ें और बार-बार पढ़ें, ड्रामा अपने आप ही तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं भी थियेटर से आया हूं, इसलिए कह सकता हूं कि वहां बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बॉलीवुड में आना चाहते हैं, मेरा उनसे यही कहना है कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ न आएं क्योंकि वहां कड़ी प्रतियोगिता है।