{"_id":"680a6f1a8392d7b1dc91724fc9830e7d","slug":"rajendra-chaudhary-statement-against-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मृतक आश्रितों को तीन-तीन लाख देने से पीछे हटा केंद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मृतक आश्रितों को तीन-तीन लाख देने से पीछे हटा केंद'
अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने केंद्र सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की हिंसा पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस ने मृतक आश्रितों तो तीन-तीन लाख रुपये देने से हाथ खींच लिए हैं।
चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना पर कांग्रेस ने भी अन्य दलों के साथ खूब बयानबाजी की थी। राज्य सरकार ने 56 लोगों को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दे दी है।
सरकारी नौकरी देने के साथ ही 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी भी दी जा रही है। केंद्र सरकार ने इसमें अपनी ओर से तीन-तीन लाख रुपये देने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
अब केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगा दिया है कि वह मृतक आश्रित नौकरी पाने वाले परिवार को तीन लाख की राशि नहीं देगी।