Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajasthan gave a befitting reply to Maharashtra, match ended in a draw.

Lucknow News: महाराष्ट्र को राजस्थान ने दिया करारा जवाब, मैच ड्राॅ

Sun, 22 Nov 2026 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan gave a befitting reply to Maharashtra, match ended in a draw.
लखनऊ। दैविक सोमानी (101 रन) और कुमार वासुदेव (नाबाद 126 रन) के शतकों की मदद से राजस्थान ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में महाराष्ट्र को करारा जवाब दिया। टीम ने तीसरे दिन छह विकेट खोकर 421 रन बनाए। इस स्कोर पर दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मुकाबले की पहली पारी में छह विकेट पर 521 रन बनाकर घोषित की थी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले के तीसरे और आखिरी दिन राजस्थान के कल के तीन विकेट पर 134 रनों से आगे खेलना शुरू किया। 192 रन के योग पर निश्चिल 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रवण राठौर की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन

इसके बाद दैविक ने कुमार वासुदेव के साथ मोर्चा संभाला और स्कोर को 192 रनों तक ले गए। दैविक 215 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए, जबकि दूसरे छोर पर कुमार वासुदेव 215 गेंद खेलकर 18 चौकों की मदद से 126 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचले क्रम पर खेलते हुए सुशांत ने 125 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 52 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। महाराष्ट्र की ओर से आदर्श ने 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed