फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raj Babbar said public will oust those who promote communalism from power

नई रणनीति से बढ़ रही कांग्रेस: राज बब्बर बोले- संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों को सत्ता से बेदखल करेगी जनता

Sat, 05 Jul 2025 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 03:49 PM IST
सार

लखनऊ पहुंचे राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस नई रणनीति से आगे बढ़ रही है। यूपी में कावड़ यात्रा के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों को जनता सत्ता से बेदखल करेगी।

विज्ञापन
Raj Babbar said public will oust those who promote communalism from power
राज बब्बर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। उम्मीद है पार्टी जनता को जोड़ने में सफल होगी। तानाशाह और संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों को सत्ता से बेदखल करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह ऊर्जा कांग्रेस पार्टी को जन समर्थन दिलाएगा। जन समर्थन के जरिए भाजपा का सफाया होगा। कांग्रेस हमेशा सर्व समाज की बात करती रही है। पार्टी को जोड़ने में भरोसा है, इसलिए वह तोड़ने वालों को सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन

कावड़ यात्रा के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा

राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से कांग्रेस का प्रथम लहराने के लिए आज से ही संकल्प लेना होगा। समारोह में शपथ लेने वाले हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कावड़ यात्रा के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि दुकानों पर नाम लिखवाने की याद सिर्फ धार्मिक आयोजन के दौरान ही क्यों याद आते हैं। जबकि, कावड़ यात्रा वर्षों साल से चलती आ रही है। सभी समाज के लोग खुले मन से इसका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed