{"_id":"66199670c19f1478eb0b4c74","slug":"raised-hands-for-prayer-hugged-and-wished-eid-mubarak-raebareli-news-c-101-1-slko1034-113192-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुआ के लिए उठे हाथ, गले मिलकर दी ईद मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुआ के लिए उठे हाथ, गले मिलकर दी ईद मुबारकबाद
Sat, 13 Apr 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
ईद के अवसर पर नमाज अदा करते मुस्लि समाज के लोग।
रायबरेली। जिलेभर में ईद का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। दूसरे समाज के लोग भी बधाई देने पहुंचे और गले मिलकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया। एक-दूसरे के घरों में जाकर मीठी सेवइयों लुत्फ उठाया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
शहर में डबल फाटक स्थित ईदगाह में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिसबल तैनात किया गया था। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ ही कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न पार्टियों के नेता भी ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र की ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों का रहा, जहां ईद की नमाज के लिए काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। शहर में कहारों का अड्डा और टाउन हॉल में मेले जैसा माहौल रहा। नए कपड़ों और पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
हर्षोल्लास से मनाया पर्व
सलोन/सरेनी। ईदगाह सलोन में शाह अशरफ अता ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद मोहम्मदी, मस्जिद नईमिया, मस्जिद मरकज, मस्जिद गौसे आजम, मस्जिद पैगंबरपुर, खानकाह करीमिया नईमिया मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। सरेनी क्षेत्र के गजपति खेड़ा, बरवलिया, भोजपुर, छतौना, मुरारमऊ, बेनी माधवगंज आदि गांवों में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ऊंचाहार में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह भी बधाई देने पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
अमन-चैन की दुआ मांगी
बछरावां/शिवगढ़/हलोर। बछरावां ईदगाह में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह और पूर्व विधायक रामलाल अकेला भी बधाई देने पहुंचे। थुलेंडी ईदगाह में हाफिज राशिद की सरपरस्ती में ईद की नमाज पढ़ी गई। हलोर, ठाकुरपुर, पहाडग़ंज आदि गांवों में ईद का पर्व मनाया गया। नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
साफ-सफाई के रहे खास इंतजाम
नसीराबाद/परशदेपुर। ईद के दिन ईदगाहों-मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। नसीराबाद क्षेत्र में 21 स्थानों पर नमाज अदा की गई, जहां पुलिसबल तैनात रहा। परशदेपुर क्षेत्र की ईदगाह में मौलाना इस्लाम नदवी, नूरानी मस्जिद में मुफ्ती मो. जैद, जामा मस्जिद में मौलाना मो. यूनुस मजहरी ने नमाज अदा कराई।