{"_id":"633ef3c987aa87406516cbf5","slug":"rain-wreaks-havoc-in-awadh-somewhere-the-wall-fell-six-lives-were-lost-lekhpal-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध में बारिश का कहर : कहीं बिजली गिरी कहीं दीवार, छह की गई जान, श्रावस्ती में नाव डूबी, लेखपाल लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध में बारिश का कहर : कहीं बिजली गिरी कहीं दीवार, छह की गई जान, श्रावस्ती में नाव डूबी, लेखपाल लापता
Thu, 06 Oct 2022 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:57 PM IST
सार
रायबरेली के गदागंज के मुतवल्लीपुर की सरवरी बानो (48) की घर की पक्की छत ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, शिवगढ़ के सकतपुर मजरे बसंतपुर के दुखी की पड़ोसी की दीवार ढहने से मौत हो गई। बाराबंकी में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का हाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवध के सभी जिलों में लगातार दो दिनों से हुई बारिश के चलते हुए हादसों ने छह लोगों की जान ले ली। वहीं, श्रावस्ती में बाढ़ के दौरान बचाव राहत कार्य में लगी एक नाव डूबने से लेखपाल लापता हो गए।
विज्ञापन
रायबरेली के गदागंज के मुतवल्लीपुर की सरवरी बानो (48) की घर की पक्की छत ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, शिवगढ़ के सकतपुर मजरे बसंतपुर के दुखी की पड़ोसी की दीवार ढहने से मौत हो गई। बाराबंकी में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
अयोध्या के थाना महराजगंज में छप्पर पर पेड़ गिरने से 12 साल की बच्ची की जबकि सुल्तानपुर के कुड़वार में बिजली गिरने से 22 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। बहराइच में गायघाट में एक किसान सरयू में बह गया।
विज्ञापन