फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain water harvesting system on government buildings

भवनों के साथ ही जलभराव वाले स्थलों पर भी लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Mon, 05 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system on government buildings
वर्षा जल संचयन को लेकर नगर निगम अपने 36 भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के साथ ही उन स्थानों पर भी वाटर रिचार्जिंग सिस्टम लगाएगा, जहां जलभराव होता है।
विज्ञापन

इसे लेकर प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर दो करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव भी जल्द ही नगर निगम कार्यकारिणी और सदन की बैठक में भी मंजूरी के लिए लाया जाएगा। गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए बारिश के पानी को बचाने को लेकर करीब 15 साल पहले नगर निगम मुख्यालय की इमारत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया था जो करीब तीन साल बाद ही खराब हो गया था। मुख्यालय के अलावा अन्य किसी जोन या कार्यालय या कल्याण मंडप पर यह सिस्टम नहीं लगाया गया था। उसके बाद दो साल पहले भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर नगर निगम में कार्यशाला हुई थी। अब जाकर नगर निगम प्रशासन ने विभागीय 36 भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

वाटर रिचार्जिंग पर 1.20 करोड़ होंगे खर्च
शहर में अभी ऐसे 35 स्थानों का चयन किया गया है जहां वाटर रिचार्जिंग को लेकर सिस्टम लगाया जाएगा। इस काम पर 1.20 करोड़ 77 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन इलाकों में काम होगा उनमें सबसे अधिक नौ स्थान जोन पांच के हैं। उसके बाद जोन चार और जोन आठ में नौ-नौ स्थान हैं। जोन एक व दो में एक-एक स्थान है। जोन तीन, छह और सात का कोई स्थान अभी इस योजना के प्रस्ताव में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जोन में कितने भवनों पर होगा पानी बचाने का काम
जोन भवन खर्च
1 10 37.15
2 04 11.64
3 03 3.00
4 05 15.69
5 03 9.66
6 03 7.93
7 06 15.87
8 02 3.88
(नोट- खर्च लाख रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed