फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain to pause in the capital for now; heat to rise.

Lucknow News: राजधानी में फिलहाल थमेगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी

Fri, 28 Aug 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rain to pause in the capital for now; heat to rise.
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप- छांव का माैसम बना रहा। इसके बाद धूप खिली और हवा में नमी से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल कुछ दिनों के लिए मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। अगले चार दिनों तक लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। बारिश थमने से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है लेकिन अगले चार दिनों के लिए राजधानी में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed