{"_id":"5d1b65f78ebc3e3c77340c62","slug":"rain-respite-people-from-heat-scattered-showers-with-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे मौसम के ऐसे ही तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे मौसम के ऐसे ही तेवर
Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली झमाझम बारिश से बुधवार को शहरी खिलखिला उठे। उमस भरी गर्मी के बीच पूरा शहर बारिश से तरबतर हो गया। दोपहर में आंधी अंधड़ के बाद करीब एक घंटे तक धीमी-तेज बौछारें पड़ी तो रात को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में मौसम के ऐसे ही तेवर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद तेज धूप ने तपाना शुरू जरूर किया, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद तेज हवा के झोंकों के साथ बादलों ने डेरा डाला और कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ धीमी-तेज बौछारों से शहर को तरबतर कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर में हजरतगंज, कैसरबाग, लालबाग, निशातगंज, डालीबाग, कैंट में हुई अचानक तेज बारिश से बाइक सवारों को बचने तक मौका नहीं मिला। पहली झमाझम बारिश के चलते दिन का पारा भी सरका। ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 6.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। रात को भी शहर के तमाम इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बदलाव के बाद से ठहरी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई हैं। अभी मानसूनी बारिश के आसार के बीच बादलों की आवाजाही, कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है।
