फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain of flowers on Kavadiya in Meerut.

UP: कांवड़ियों पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, सीएम के लिए लगे नारे

Thu, 01 Aug 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/मेरठ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2024 12:04 PM IST
सार

प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से कांवड़िए भी काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Rain of flowers on Kavadiya in Meerut.
कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए। मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखकर कांवड़िए गदगद हो गए। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेरठ में एक दिन पहले भी बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से खुश कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूचे कांवड़ मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पूरे प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में हुई रिकॉर्ड बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बिजली कटौती को लेकर पक्ष और विपक्ष में नोक-झोंक, ऊर्जा मंत्री बोले- यूपी देश में सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला राज्य


पुष्प वर्षा के साथ किया गया हवाई सर्वे
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताड़ा की ओर से की गई। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन से उड़ा और फिर बाबा औघड़नाथ मंदिर पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल, दौराला, सकौती सहित पूरे एनएच58 मार्ग पर कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कावड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed