{"_id":"66aa88ae04fb7d61350470d5","slug":"up-energy-minister-says-up-is-the-biggest-power-supplier-in-country-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बिजली कटौती को लेकर पक्ष और विपक्ष में नोक-झोंक, ऊर्जा मंत्री बोले- यूपी में सर्वाधिक आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बिजली कटौती को लेकर पक्ष और विपक्ष में नोक-झोंक, ऊर्जा मंत्री बोले- यूपी में सर्वाधिक आपूर्ति
Thu, 01 Aug 2024 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:25 AM IST
सार
सपा सदस्यों ने कई घंटों तक कटौती होने, ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायत की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने पर जांच कराने और अधिकारियों के दोषियों को दंडित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सदन में दिया जवाब।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर बुधवार को विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यूपी देश भर में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य है। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर दिक्कत आई है।
विज्ञापन
सपा सदस्यों ने कई घंटों तक कटौती होने, ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायत की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने पर जांच कराने और अधिकारियों के दोषियों को दंडित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मजरों का विद्युतीकरण करती जा रही है, लेकिन बिजली उत्पादन पर ध्यान नहीं दे रही। इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
आने वाले समय में जितनी भी बिजली की जरूरत होगी, दी जाएगी। मंगलवार रात बिजली की मांग 30,940 मेगावाट थी, जिसमें 29,680 मेगावाट आपूर्ति की गयी।