{"_id":"5d222d838ebc3e6c987483de","slug":"rain-bahraich-desk-news-lko4694286129","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम कर बरसे मेंघ खेत में पानी देख झूमें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम कर बरसे मेंघ खेत में पानी देख झूमें किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार रात शुरू हुई झमाझम बरसात शनिवार देर शाम तक रुक रुक कर जारी रही। ऐसे में असिंचित सिरसिया व हरिहरपुर रानी क्षेत्र के खेत पानी से लबालब हो गए।
इसे देख किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पर्याप्त पानी देख किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। वहीं कई जगहों पर हुए जलभराव से लोग परेशान भी हुए। मार्ग पर पानी भरने से वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई।
विगत कई दिनों से अपेक्षित बरसात के लिए आसमान की ओर निहार रहे तराई के किसानों की शनिवार को मुराद पूरी हो गई। झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया।
वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में और बरसात की संभावना जताई गई है। शुक्रवार तक बारिश न होने से असिंचित तराई क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार होने के बाद भी पानी के अभाव में किसान रोपई में पिछड़ रहे थे।
विज्ञापन
इससे उनकी नर्सरी में लगे धान के पौधे भी खराब होने लगे थे। इसे बचाने व रोपई के लिए किसान आसमान की ओर निहार रहे थे। शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार की देर शाम तक जारी रही।
झमाझम बरसात के बाद खेत जलमग्न हो गए। खेतों में पर्याप्त पानी देख किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दिया। शनिवार को सिरसिया के ग्राम शाहपुर बरगदवा में बरसात के बाद खेत में पानी पाकर मजदूरों के साथ भिनगा की पूर्व विधायक इंद्रणी वर्मा भी धान की रोपाई करती देखी गईं।
यही हाल जिले के अन्य क्षेत्रों का भी रहा। जहां खेतों में पर्याप्त पानी देख किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। वहीं इस बरसात का खेत में लगी मक्का, गन्ना, भिंडी सहित अन्य सब्जियों को काफी फायदा मिला है।
हालांकि इस बरसात ने मेंथा किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं बरसात के बाद भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र व कस्बों में व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।