{"_id":"68f93c299462d3ffd00140c2","slug":"railways-has-created-33-new-ticket-counters-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1437838-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे ने बनाए 33 नए टिकट काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे ने बनाए 33 नए टिकट काउंटर
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाए गए हैं टिकट काउंटर।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहार बाद यात्रियों की वापसी की भीड़ को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को टिकट लेने में असुविधा न हो इसके लिए 33 नए टिकट काउंटर बनाए गए हैं।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के अलावा वाराणसी में भी 31 अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। चार अतिरिक्त ट्रेनें लखनऊ मंडल से दिल्ली, बिहार आदि जगहों के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04235 लखनऊ-शकूरबस्ती (दिल्ली) और 04231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल में कुछ सीटें खाली हैं।
विज्ञापन