फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railwaymen felicitated

Lucknow News: टिकट चेकिंग में उल्लेखनीय योगदान पर 10 रेलकर्मी सम्मानित

Wed, 23 Jul 2025 06:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
railwaymen felicitated

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में बुधवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों ने यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता फैलाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है। उन्हें नकद पुरस्कार राशि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ द्वारा स्वीकृत की गई। जिन्हें सम्मानित किया गया है, उसमें सीटीआई लखनऊ दिवाकर त्रिपाठी, बनारस के भानु प्रताप गिरी, प्रयागराज के राहुल व दीपशिखा गुप्ता, रायबरेली के विपिन पांडेय एवं प्रियंका, सुलतानपुर के सोमेश कुमार, प्रतापगढ़ के राहुल राजक, बाराबंकी के रितेश दिवाकर व अयोध्या के संदीप कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed