{"_id":"5f8359be8ebc3e67a033568f","slug":"railway-track-broken-near-dilkusha-lko-city-news-lko5447543157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलकुशा मल्हौर के बीच पटरी टूटी, रास्ते में रोकी गई सरयू यमुना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलकुशा मल्हौर के बीच पटरी टूटी, रास्ते में रोकी गई सरयू यमुना एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी पलटने से बची
दिलकुशा-मल्हौर के बीच घटना, झटके महसूस होने पर लोको पायलट ने रोकी ट्रेन
दिलकुशा और मल्हौर के बीच रविवार सुबह अचानक पटरी टूट जाने से अफरातफरी मच गई। यही नहीं, टूटी पटरी से एक मालगाड़ी के चार वैगन गुजर गए। गनीमत रही कि ट्रेन पलटने से बच गई। वहीं, सरयू-यमुना एक्सप्रेस और दो माल गाड़ियों को रास्ते में ही रोकना पड़ा।
दरअसल कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया था। अब धीरे-धीरे ट्रेनें ट्रैक पर लौट रही हैं। इसके चलते पटरियों पर लोड भी बढ़ रहा है। यही वजह है कि सुबह 6:50 बजे दिलकुशा केबिन और मल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन की पटरी अचानक टूट गई। टूटी पटरी से जब मालगाड़ी गुजरी तो लोको पायलट को झटके महसूस हुए। आनन फानन ट्रेन को रोक दिया गया। मालगाड़ी के चार वैगन टूटी पटरी पार कर चुके थे। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को पटरी टूटी होने की जानकारी दी। इसके बाद बाराबंकी की मेंटेनेंस टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने टूटी पटरी को ठीक कर सेक्शन को क्लीयर कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आठ बजे तक ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया। पटरी टूटी होने की जानकारी मिलने पर अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस को दिलकुशा में ही रोक दिया गया। सुबह 6:40 बजे से लेकर 8:10 बजे तक ट्रेन दिलकुशा में ही खड़ी रही। रूट सामान्य होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच दो माल गाड़ियों को भी रास्ते में रुकना पड़ा।
पटरी कटने की आशंका से हड़कंप
दरअसल मालगाड़ी के वैगन गुजरने पर जब लोको पायलट को झटके लगे और कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो रेलकर्मियों को पटरी कटे होने की आशंका हुई। हालांकि बाद में जब टीम मौके पर पहुंची तो पटरी टूटी पाई गई।