अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो पढ़ें ये अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रेन में डस्टबिन रखने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष दिसंबर में होगी। दो हजार डस्टबिन ट्रेनों में रखे जाएंगे। यात्री खाने पीने के सामान के छिलके, रैपर या अन्य चीजें डस्टबिन में फेंक सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश लखनऊ मंडल को दिए हैं। गोरखपुर मुख्यालय गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों को कूड़ा रखने के लिए कागज के लिफाफे देगा।
यात्री कूड़े को लिफाफे में भर कर कोच के बाहर रखे डस्टबिन में फेंकेंगे। शुरुआत में केवल एक ही ट्रेन में यह व्यवस्था दी जाएगी। यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर ही इस व्यवस्था को दूसरे ट्रेनों में शुरू किया जाएगा।
ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
कैरेज एंड वैगन, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक अभियंता लोकेश सिंह ने बताया कि यात्री डस्टबिन में ही कूड़ा डाले, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
वहीं ट्रेन यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस में चार अक्टूबर से मऊ और 5 अक्टूबर से आनंद विहार से, गोरखपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस में आठ अक्टूबर से गोरखपुर और सात अक्तूबर से आनंद विहार से एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसके अलावा जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में दो से 30 अक्टूबर तक जयपुर और तीन से 31 अक्तूबर तक लखनऊ जंक्शन से एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।