अब आपको मिलेंगी पोस्ट ऑफिस में रेलवे रिजर्वेशन सहित ढेरो सुविधाएं, पढ़े खबर
- कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मिलेंगी ढेरों सुविधाएं
- बिजली बिल, रिचार्ज, पैन, आधार, डीएल तक बन सकेगा
- प्रदेश के सात ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई सीएससी का पहला चरण पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल का रिचार्ज हो या फिर बिजली का बिल। डिश कनेक्शन का पेमेंट हो या फिर इंश्योरेंस के प्रीमियम या रेलवे रिजर्वेशन। जल्द ही जीपीओ व अन्य डाकघरों में ऐसी सुविधा शुरू होने जा रही है, जहां आप एक ही छत के नीचे ये सारे काम कर सकेंगे। इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
डाक विभाग के निदेशक (डाक सेवा) विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि गोमतीनगर व लखनऊ डाक विभाग की ओर से प्रदेश के सात ग्रामीण अंचलों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) योजना चलाई जा रही है, जिसे जल्द ही राजधानी में शुरू किया जाएगा।
इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही डाक विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रथम चरण मई में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे विस्तार देते हुए ग्रामीण इलाकों के साथ राजधानी में भी चलाए जाने की तैयारियां हैं।
आवेदन करने की भी मिलेगी सुविधा
राजधानी में यह कॉमन सर्विस सेंटर जीपीओ व गोमतीनगर में शुरू की जाएगी। इसके बाद मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर इसे अन्य डाकघरों में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में यह योजना शुरू हुई थी, जिसके पहले चरण को मई में पूरा कर लिया जाएगा।
मोहनलालगंज, हांडिया सिटी, गदवी, खरीफपुर, घाटमपुर, चौरी-चौरा व फरीदपुर के डाकघरों में इसे खोला गया था, जहां अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
मिलेंगी ये सुविधाएं
मोबाइल रिचार्ज, रेलवे रिजर्वेशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, इंश्योरेंस प्रीमियम भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली, टीवी व टेलीफोन के बिलों को जमा करने से लेकर सरकारी नौकरियों के आवेदन पत्र देख सकेंगे और आवेदन भी कर सकेंगे।