फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway: Meerut-Lucknow Vande Bharat train will be expanded, now the train will go to this station of UP, this

रेलवे: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का होगा विस्तार, अब यूपी के इस स्टेशन तक जाएगी ट्रेन, इस वजह से हुआ फैसला

Mon, 09 Dec 2024 11:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Dec 2024 11:20 PM IST
सार

Lucknow-Meerut Vande Bharat: मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाले वंदे भारत ट्रेन का अब विस्तार किया जा रहा है। यह ट्रेन अब वाराणसी तक चलाई जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Railway: Meerut-Lucknow Vande Bharat train will be expanded, now the train will go to this station of UP, this
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाया जाएगा। ऐसा यात्रियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई, तब अच्छा रिस्पांस मिला। वर्तमान में लखनऊ से मेरठ जाने के लिए यात्री मिल रहे हैं, पर मेरठ से लखनऊ आने वाले यात्री कम हैं। इससे रेलवे को नुकसान हो रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


मेरठ से लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 11 से 15 दिसंबर तक क्रमशः 302, 343, 353, 347, 324 सीटें खाली हैं। किराया 1,355 रुपये है। एग्जीक्यूटिव क्लास में उपरोक्त तारीखों पर 12, 18, 32, 28, पांच सीटें खाली हैं। इन श्रेणी में टिकट 2,415 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज व कल निरस्त रहेगी नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस
 उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के झूंसी प्रयागराज रामबाग प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नई दिल्ली से जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन को निरस्त किया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस बुधवार को व गाड़ी संख्या 12561 जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed