{"_id":"b6802d18b6e60aa4a22ce635f305d708","slug":"railway-fail-in-janta-express-train-accident-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवों के लिए कफन तक नहीं जुटा पाया रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवों के लिए कफन तक नहीं जुटा पाया रेलवे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Mar 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरांवा में हुई वीभत्स ट्रेन दुर्घटना में रेलवे और प्रशासन की कलई बुरी तरह से खुल गई है। रेलवे मृतकों के लिए कफन तक नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन चलाने जैसे महात्वाकांक्षी दावे करने वाला रेलवे बछरांवा की ट्रेन दुर्घटना में बुरी तरह से नाकाम दिखा। सुबह करीब 9 बजे हुई इस दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी रेलवे की तरफ से कोई बड़ा अधिकरी मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
11 बजे के बाद ही रेलवे और प्रशासन की तरफ से कोई राहत पहुंच पाई थी। हादसे के बाद बचाव कार्य में भी रेलवे के हाथ-पांव फूलते दिखे।
घटनास्थल पर और बछरांवा के सरकारी अस्पताल में जिन लोगों की मौत हुई रेलवे उनके लिए कफन का इंतजाम नहीं कर पाया।
शाम 4 बजे तक करीब 30 लोगों की मौत ही पुष्टि हो चुकी थी। इन लोगों में से 10 लोगों की पहचान उनके परिवार द्वारा कर ली गई थी। इन 10 परिजनों ने मृतकों के लिए कफन की व्यवस्था कर दी थी बाकी के शव बिना कफन के खुले में ही पड़े रहे।
विज्ञापन
जिन 10 लोगों की पहचान की गई थी उनमें से सबसे ज्यादा पांच लोग रायबरेली के। 3 लखनऊ के और दो लोग अमेठी के हैं। उम्मीद है कि बाकी मृतकों के परिजन शाम और देर रात तक यहां पहुंच जाएंगे।