फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway crossing rob

Lucknow News: 333 करोड़ से महानगर व जुगाैली क्राॅसिंग पर बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज

Fri, 11 Sep 2026 07:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
railway crossing rob

विज्ञापन
मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
लखनऊ। महानगर व जुगाैली रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से जल्द ही राहत मिल जाएगी। वाहनों की आवाजाही के लिए 333 करोड़ रुपये से दोनों रेलवे क्राॅसिंगों पर रेलवे ओवरब्रिज(आरओबी) बनाए जाएंगे। यह दो लेन के होंगे।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही रेलवे क्राॅसिंगों पर वाहनों का जाम लगता है। इससे परेशानी होती है। लोगों की समस्याओं को निस्तारित करने के क्रम में दोनों क्राॅसिंगों पर आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण को राज्य सरकार व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सहमति प्रदान की जा चुकी है। जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर ₹168 करोड़ की लागत से 763 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा। इससे विश्वास खंड, गोमतीनगर, लोहिया चौराहा, रवीन्द्रपल्ली, ब्रह्मपुरी व इंदिरानगर आने-जाने वालों को राहत हो जाएगी। दूसरी ओर महानगर रेलवे क्रॉसिंग पर ₹165 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां 813 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा। इससे महानगर, छन्नीलाल चौराहा, विवेकानंद अस्पताल, आईटी चौराहा, कपूरथला और अलीगंज आदि इलाकों का आवागमन आसान होगा। विधायक ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान ही उनका संकल्प है। इन ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात सुचारु होगा, समय की बचत होगी और शहर की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed