फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway

बरेली अप रही निरस्त, सात अन्य घंटों विलंब

Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
railway
बरेली अप निरस्त, सात अन्य ट्रेनें घंटों विलंब
विज्ञापन

फोटो 14
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बरेली अप पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने के साथ ही रविवार को सात अन्य ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ीं। नाराज यात्रियों ने कहा कि किराया तो बढ़ता रहता है, लेकिन यात्री सुविधाओं की ओर रेलवे प्रशासन का ध्यान नहीं है। समय से ट्रेनेँ संचालित हों, इसके लिए रेलवे प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
रेलयात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रेन निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार तड़के 02:10 बजे आने वाली बरेली अप पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ीं। इसके अलावा गोहाटी द्वारिका डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 01:39 बजे से ढाई घंटा और राजेंद्रनगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 08:39 से ढाई घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:25 बजे से तीन घंटे, पैसेंजर डाउन ट्रेन शाम 04:19 बजे से ढाई घंटे व कोलकाता डाउन एक्सप्रेस ट्रेन रात 10:20 बजे से तीन घंटे विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 01:16 से तीन घंटे व सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन रात 09:10 बजे से साढ़े छह घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed