न्यू पेंशन स्कीम पर फैले भ्रम पर रेल मंत्रालय ने दी सफाई , कहा-जहां चाहेंगे वहां लगेगा पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी रेलवे मेंस यूनियन के अधिवेशन में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि कर्मचारियों का अंश शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। कर्मचारियों के लिखकर देने पर उनका अंश सरकारी बॉंड में लगेगा।
इसके लिए यूनियन को मुहिम चलानी होगी। हमें 360 डिग्री में सोचना होगा। सेफ्टी प्राथमिकता है, इसलिए दुर्घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मिलने के बाद ही ट्रैकमैन पटरी पर काम करने जाएगा।
साल 2013-14 में जहां 118 दुर्घटना हुई थीं, वहीं 2018 में यह 73 रह गई हैं। रेलमंत्री ने कहा कि रेलयात्री गिरीश शाह ने कल रात दस बजे ट्विटर पर चलती ट्रेन में परिचित के लिए मदद मांगी थी। एक घंटे में मदद मिली। इधर, मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मवैया मेट्रो स्टेशन का नाम टीएन बाजपेयी करने के लिए पत्र भेजा है।
ट्विटर पर दी रेल मंत्रालय ने सफाई
रेलमंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय की ओर से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 9.31 बजे सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर सफाई दी कि लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यक्रम के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। स्पष्ट किया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल पर कोई हमला नहीं हुआ है और न ही कार पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं कोई चोटिल भी नहीं हुआ है।