फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid on gas refilling shop in Bazarkhala, 15 cylinders seized

Lucknow News: बाजारखाला में गैस रिफिलिंग की दुकान में छापा, 15 सिलिंडर जब्त

Sun, 08 Dec 2024 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Raid on gas refilling shop in Bazarkhala, 15 cylinders seized
जांच करती पुलिस टीम।
लखनऊ। दुबग्गा के अवैध गोदाम में विस्फोट के बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम अलर्ट है। शनिवार को टीम ने शहर के चार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। बाजारखाला में 15 बड़े गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

मकान संख्या 293/261 में टीम को गैस रिफिलिंग का काम चलता मिला। यह मकान बंगाली बाबा का है, जिसे किराये पर लेकर दिनेश कुमार अवस्थी उर्फ मामा निवासी पुराना हैदरगंज बाजारखाला गैस रिफलिंग का काम करते थे। जांच टीम ने मौके से बरामद 15 बड़े गैस सिलिंडर, 7 छोटे सिलिंडर, 2 बड़े तौल कांटे, 2 डिजिटल कांटा, दो बड़े रिफिलिंग व दो छोटे रिफिलिंग को जब्त कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जांच टीम में संतोष कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार चौरसिया, संतोष कुमार आदि शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जहां कहीं भी अवैध तरीके से गैस रिफलिंग का काम चल रहा है। वहां कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed