{"_id":"5a4242094f1c1b0a788b4f60","slug":"raid-on-ashram-of-baba-virendra-dev-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में भी ढोंगी बाबा के आश्रम में छापेमारी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में भी ढोंगी बाबा के आश्रम में छापेमारी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गईं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित बाबा वीरेन्द्र देव के लखनऊ आश्रम पर भी सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आश्रम में रहने वाली चार महिलाएं ताला बंद कर जा चुकी थी।
विज्ञापन
कथित बाबा के खिलाफ हाईकोर्ट से नियुक्त टीम द्वारा दिल्ली के रोहिणी में विशेष ऑपरेशन में 41 युवतियों को मुक्त कराया गया था। इसके बाद पूरे देश में कथित बाबा के आश्रमों पर छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सोमवार को सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूतनाथ मार्केट के चंद्रमा कॉम्प्लेक्स स्थित आश्रम में छापेमारी की। पुलिस को आश्रम पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन
दिल्ली की महिला के नाम पर आश्रम
इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि श्याम मोहन अग्रवाल के चंद्रमा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर कथित बाबा वीरेन्द्र का आश्रम चल रहा था। आश्रम की देखरेख के लिए दो बुजुर्ग और दो युवतियां यहां रहती थी।
आश्रम को दिल्ली विजय विहार निवासी रामकाली पटेल चला रही थी। स्कूल के लिए अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल का किराएदारी एग्रीमेंट दिल्ली की रामकाली पटेल और फर्रूखाबाद के सिकतरबाद निवासी शोभना बी के नाम से है।